{"_id":"5a8f0f4e4f1c1b462c8b9827","slug":"121519325006-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं सेना या पुलिस सेवा में बनाना चाहती हैं कैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं सेना या पुलिस सेवा में बनाना चाहती हैं कैरियर
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने बुधवार को रेल सेवा का उद्घाटन के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं ने केंद्रीय मंत्री से अपने लक्ष्य सांझा किए। ज्यादातर छात्राओं ने फौज या पुलिस सेवा में कॅरियर बनाने की इच्छा जताई। इस दौरान मंत्री ने विद्यालय में पढ़ाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
केंद्रीय मंत्री टम्टा बुधवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे। मंत्री ने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। मंत्री ने बालिकाओं से जब पूछा कि भविष्य में क्या बनाने चाहती हो तो ज्यादातर बालिका का जवाब सेना या फिर पुलिस सेवा में कॅरियर बनाने का था।
क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि विद्यालय को राज्य का अग्रणी विद्यालय बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इससे पहले जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने बालिकाओं को मेहनत कर अच्छे परिणाम लाने और माता-पिता के सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी। विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी, जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, गोविंद सामंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत आदि मौजूद थे।