{"_id":"5a3691a14f1c1b86698c22d0","slug":"121513525665-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी मैदान इलेवन और टनकपुर ब्लू ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी मैदान इलेवन और टनकपुर ब्लू ने मैच जीते
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के दिवंगत खिलाड़ी मोहन सिंह तड़ागी की स्मृति में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले हुए, इसमें गांधी मैदान इलेवन एवं टनकपुर ब्लू ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता का पहला मैच ककरालीगेट इलेवन और टनकपुर ब्लू के बीच हुआ। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजू रावत ने किया। ककरालीगेट ने 98 रनों का स्कोर खड़ा किया। योगेश ने सर्वाधिक 32 रन, अमित चंद ने 22 रन बनाए। टनकपुर ब्लू के गेंदबाज अमित ने 3 विकेट लिए। जवाब में टनकपुर ब्लू ने पांच विकेट गवांकर मैच जीत लिया।
दूसरा मैच विचई इलेवन एवं गांधी मैदान इलेवन के बीच हुआ। मैच का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने किया। विचई इलेवन ने 118 रनों का स्कोर खड़ा किया। कमल भट्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में गांधी मैदान की टीम ने सात विकेट गवांकर मैच जीत लिया। मैचों के निर्णायक दीपक पचौली, कुलदीप थे। प्रतियोगिता के आयोजक रिपुदमन सिंह तड़ागी के अलावा दीपक सेठरी, बच्चीनाथ, प्रकाश सिंह, कैलाश भट्ट, नितिन भारती, जितेंद्र चंद आदि सहयोग दे रहे हैं।