फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चंपावत में लक्ष्य से अधिक बच्चों को लगा मिजेल्स रूबेला

चंपावत में लक्ष्य से अधिक बच्चों को लगा मिजेल्स रूबेला

Thu, 23 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में लक्ष्य से अधिक बच्चों को लगा मिजेल्स रूबेला

विज्ञापन
चंपावत। जिले में मिजेल्स रूबेला टीकाकरण अभियान जारी है। जिसके तहत नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। अभियान की नोडल अधिकारी डा.रश्मि पंत ने बताया कि 31 अक्तूबर से अब तक तहसील चंपावत में 17145 के लक्ष्य के सापेक्ष 88 स्कूलों के 9044 बालक व 8224 बालिकाओं को मिजेल्स रूबेला का टीका लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि टनकपुर तहसील में 18108 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 50 स्कूलों के 8167 बालक एवं 7091 बालिकाओं, लोहाघाट के 15170 के लक्ष्य के सापेक्ष 75 स्कूलों के 6104 बालक एवं 5070 बालिकाओं, पाटी में 12886 के लक्ष्य के सापेक्ष 54 स्कूलों में 6362 बालक एवं 6401 बालिकाएं तथा बाराकोट में 6060 बच्चों के टीकाकरण के सापेक्ष 24 स्कूलों के 3251 बालक एवं 2935 बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से स्कूल समय में मिजेल्स रूबेला का टीकाकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अवशेष बच्चों के टीकाकरण के लिए मोबाइल टीम और एएनएम की ओर से घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। 218 सहायक भी टीकाकरण में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माह के अंत तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एमएस बोरा ने कहा है कि मिजेल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में कोई भी बच्चा छूटने न पाए। उन्होंने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed