फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में प्रवेश जारी

मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में प्रवेश जारी

Sat, 08 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में प्रवेश जारी

विज्ञापन
चंपावत। पीजी कालेज में स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी हैं। केंद्र के समन्वयक डॉ. बीपी ओली ने बताया कि केंद्र में सभी विषयों में बीए, बीकॉम, बीएससी हिंदी मीडियम, एमए इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, एमएसडब्लू, एक वर्षीय योगा डिप्लोमा, एमए योगा, एमएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अध्ययन केंद्र में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. शीतल सिंह भंडारी ने बताया कि इस सत्र से कुमाऊं विश्व विद्यालय ने व्यक्तिगत परीक्षा की जिम्मेदारी उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय को सौंपी गई है। जिस कारण इस वर्ष सभी डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में काफी जिज्ञासा देखने को मिल रही है।


इग्नू अध्ययन केंद्र में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी
चंपावत। यहां पीजी कॉलेज में स्थित इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। समन्वयक डॉ.सुमनकुमारी के अनुसार इग्नू केंद्र में आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता, बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, बीए, एमए योगा, एमएससी भौतिक, रसायन और वनस्पति विज्ञान में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed