फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   12 thousand devotees reached to Maa Poornagiri Dham

पूर्णागिरि धाम में हर रोज पहुंच  रहे हैं 12 हजार श्रद्धालु 

Sun, 09 Jun 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 09 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
12 thousand devotees reached to Maa Poornagiri Dham
मां पूर्णागिरि धाम के ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार स्थित यात्री विश्राम गृह में श्रद्घालुओं के कानून के प्रति जागरूक करते पीएलवी टीम। - फोटो : अमर उजाला

पूर्णागिरि धाम में हर रोज करीब 12 हजार यात्री पहुंच रहे हैं। 15 जून को मेला संपन्न हो जाएगा। पूर्णागिरि मेला समापन को अब सिर्फ छह दिन शेष रह गए हैं। मेला समाप्त होने पर धाम क्षेत्र से पथ प्रकाश, चिकित्सा और सफाई जैसी ज्यादातर सरकारी सुविधाएं हटा ली जाएंगी। इसके बाद आने वाले यात्रियों के लिए मंदिर समिति अपने स्तर से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि गत वर्षों की तरह इस बार भी मंदिर समिति मेला समापन के बाद श्रद्धालुओं को अपने स्तर से अधिक से अधिक सुविधाएं मुुहैया कराएगी।

विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच मेले के अंतिम दिनों में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला बना हुआ है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल के मुताबिक ट्रेेनों से हर दिन करीब बारह हजार यात्री पहुंच रहे हैं। ट्रेनों के अलावा रोडवेज की बसों, निजी साधनों और देवी मां का डोला लेकर पैदल आने वाले भक्तों की संख्या भी कम नहीं है। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को दी कानून की जानकारी
टनकपुर (चंपावत)। न्याय विभाग के पीएलवी (पैरा लीगल वॉलियंटियर) टीम ने मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन को आए श्रद्धालुओं को कानून के प्रति जागरूक किया। धाम के ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर स्थित यात्री विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी अमित कुमार, नीतू देवी और पूजा शर्मा ने श्रद्धालुओं को श्रम, घरेलू हिंसा और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशा विरोधी कानून के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कानूनी पुस्तकों का भी वितरण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed