फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   थुवामौनी और मौनकांडा में रसोई गैस वाहन उपलब्ध कराएं

थुवामौनी और मौनकांडा में रसोई गैस वाहन उपलब्ध कराएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
थुवामौनी और मौनकांडा में रसोई गैस वाहन उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। थुवामौनी और मौनकांडा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रसोई गैस सिलिंडरों की गाड़ी भेजकर गैस की आपूर्ति कराने, पाटी में आधार शिविर लगाने की मांग की है।

वयोवृद्ध देव सिंह मौनी तथा प्रहलाद सिंह मौनी आदि की ओर से एसडीएम शिप्रा जोशी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि उज्ज्वला योजना के तहत गांव में रसोई गैस का वितरण तो किया गया, लेकिन अब ग्रामीणों को सिलिंडर भरवाने के लिए लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिससे कि एक सिलिंडर में 300 रुपये का अतिरिक्त किराया वहन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव में गैस सिलिंडर के वाहन के जरिये रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पाटी जैसे बड़े विकासखंड में कहीं पर भी आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं है साथ ही आधार कार्ड बनाने व उसके सुधारीकरण के लिए भी लोगों को चंपावत की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने पाटी में आधार शिविर लगाने की भी मांग की है। एसडीएम शिप्रा जोशी का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग को इस संदर्भ में आदेशित कर दिया गया है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाटी ब्लाक में आधार शिविर के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed