{"_id":"5ba28aa2867a557eb04183c4","slug":"11537378978-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जौहर दिखाएगी अंजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जौहर दिखाएगी अंजलि
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी/लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के अनर्पा गांव की अंजलि जोशी का चयन राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंजलि तिरुवनंतपुरम में होने वाली 72वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है।
अंजलि का मुकाबला 21 सितंबर को होगा। चाय की दुकान चलाने वाले प्रकाश जोशी की बेटी हल्द्वानी में दसवीं की छात्रा है। अंजलि राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुकीं हैं। प्रशिक्षक मनोज जोशी ने बताया कि अंजलि 50 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी।
अंजलि के चयन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रधान बिशन दत्त जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया आदि ने बधाई दी है।