{"_id":"5ace45454f1c1b533d8b49de","slug":"11523467589-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों के 31 पदों पर तैनाती के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों के 31 पदों पर तैनाती के आदेश जारी
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले में एक साल से प्रशिक्षण प्राप्त कर तैनाती का इंतजार कर रहे पटवारियों के लिए राहत की खबर है। शासन की ओर से जिले में पटवारियों के रिक्त चल रहे 39 पदों में से 31 पदों पर तैनाती आदेश जारी हो गए हैं। नए पटवारियों को तत्काल अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
जिसमें चंपावत तहसील में सात, पाटी तहसील में आठ, बाराकोट उप तहसील में छह, लोहाघाट तहसील में आठ पटवारियों की तैनाती की गई है। बताते चलें कि जिले की पांच तहसीलों में 68 पटवारियों के पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष केवल 29 पटवारी ही कार्यरत हैं। 39 पटवारियों के पद खाली होने के कारण तहसीलों में कामकाज प्रभावित हो रहा था।