{"_id":"5ab5404e4f1c1bbc758b7306","slug":"11521827918-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में मिला आईटीबीपी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में मिला आईटीबीपी जवान
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लापता आईटीबीपी जवान बृहस्पतिवार शाम पुलिस को बस अड्डे के पास रेलवे क्रासिंग पर मिल गया। पुलिस ने उसे उसके बड़े भाई विजय वल्दिया के सुपुर्द कर दिया। विजय वल्दिया उसे अपने साथ पिथौरागढ़ ले गए हैं।
पिथौरागढ़ के ग्राम पौड़ निवासी आईटीबीपी जवान कविंद्र सिंह वल्दिया पुत्र मोहन सिंह वल्दिया छुट्टी पूरी कर 15 मार्च को अपनी यूनिट लेह के लिए घर से निकला था। उसे 17 मार्च को यूनिट पहुंचना था, लेकिन टनकपुर पहुंचकर वह लापता हो गया। हालांकि, उसने 15 मार्च को टनकपुर पहुंचने की सूचना अपने घर पर दी थी। बृहस्पतिवार शाम बस अड्डे के पास रेलवे क्रासिंग पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। दरोगा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना देकर उसके बड़े भाई को बुलाया गया और उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस के मुताबिक इस बीच कविंद्र टनकपुर के एक होटल में ठहरने के बाद खटीमा में अपने किसी मित्र के साथ रह रहा था। बृहस्पतिवार शाम वह खटीमा से टनकपुर लौटा था। उसके भाई ने उसे मानसिक रूप से परेशान बताया है।