फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बस में एक अदद सीट को टूट पड़ीं सवारियां

बस में एक अदद सीट को टूट पड़ीं सवारियां

Sun, 04 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बस में एक अदद सीट को टूट पड़ीं सवारियां

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। होली समाप्त होने के बाद मैदानी क्षेत्रों की ओर से जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वाहनों की कमी के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस आते ही उसमें सीट पाने के लिए सवारियां टूट पड़ रही हैं। रोडवेज द्वारा यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया है।

होली को लेकर दिल्ली, देहरादून, पंजाब, राजस्थान आदि स्थानों से आए हुए लोगों का मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने का क्रम शुरू हो गया है। इसके चलते बाजार में काफी चहल-पहल बनी हुई है। रविवार को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि हर रोज लोहाघाट डिपो से 17 बसों का संचालन होता है। भीड़ को देखते हुए रविवार को दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस चलाई गई। लोहाघाट से दिल्ली के लिए छह, देहरादून के लिए तीन, बरेली के लिए दो, काशीपुर, हल्द्वानी व चंपावत-नैनीताल के लिए एक-एक बसों का संचालन हुआ। जबकि बरेली, हरिद्वार आदि स्थानों के लिए टनकपुर से चार बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed