फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मनमाने तरीके से फेंकी जा रही मिट्टी, मलबा

मनमाने तरीके से फेंकी जा रही मिट्टी, मलबा

Fri, 19 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मनमाने तरीके से फेंकी जा रही मिट्टी, मलबा

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बारहमासी सड़क चौड़ीकरण के काम में ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से जगह-जगह मिट्टी और मलबा फेंका जा रहा है। इसके चलते वन संपदा को नुकसान होने के साथ ग्रामीणों के नौले, धारे भी प्रभावित हो रहे हैं। बाराकोट विकासखंड के सिंगदा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर निर्माण कार्य में लगी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदारों द्वारा सिंगदा में चौड़ीकरण के दौरान निकलने वाले मलबे को डंपिंग जोन में न डालकर सीधे सड़क से नीचे फेंका जा रहा है। साथ ही सड़क कटान के दौरान वहां पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से उससे निकलने वाली धूल से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों से मिलीभगत के चलते मनमाने तरीके से मिट्टी डाली जा रही है। डीएम को भेजे ज्ञापन में कोमल सिंह, कैलाश सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, भुवन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


कोट
सड़क चौड़ीकरण में निकलने वाली मिट्टी को डंपिंग जोन में न डालकर जंगल में डालने पर ठेकेदार श्याम सिंह ढेक के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आगे भी मिट्टी को डंपिंग जोन के अलावा अन्य स्थान पर डालने पर कार्रवाई की जाएगी। -हेम चंद्र गहतोड़ी, वन क्षेत्राधिकारी, काली कुमाऊं रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed