{"_id":"5a2d6e984f1c1bd9798c1dfb","slug":"11512926872-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीईटी की परीक्षा कैसे देंगे शिक्षा मित्र?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीईटी की परीक्षा कैसे देंगे शिक्षा मित्र?
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। 15 दिसंबर को होने वाली उत्तराखंड शिक्षण पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) को लेकर शिक्षा मित्र उहापोह में हैं। उनके सामने संकट यह है कि इस परीक्षा से एक दिन पूर्व 14 दिसंबर को उन्हें विभिन्न स्कूलों में चौथी व सातवीं कक्षा के छात्रों की उपलब्धि मूल्यांकन में ड्यूटी देनी है। उपलब्धि मूल्यांकन की ड्यूटी वाले कई स्कूल 100 किमी से भी अधिक दूरी पर हैं, जहां से उनका अगले दिन 15 दिसंबर को होने वाली यूटीईटी के परीक्षा केंद्र तक पहुंचना उनके लिए चुनौती रहेगा। इसके चलते शिक्षा मित्र क्रांतिकारी महासंघ ने शिक्षा अधिकारियों से उपलब्धि मूल्यांकन से छूट देने की मांग की है।
जिले के कई प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में चौथी व सातवीं कक्षा के छात्रों की 14 दिसंबर को उपलब्धि मूल्यांकन परीक्षा है। इस परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के रूप में शिक्षा मित्रों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उनकी ड्यूटी अपने स्कूलों के अलावा दूसरे विद्यालयों में भी लगाई गई है। पैदल दूरी वाले कई ऐसे स्कूल हैं, जहां से 14 दिसंबर की परीक्षा के संचालन के बाद शिक्षा मित्र यूटीईटी की परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सकेंगे। यूटीईटी के जिले में दो परीक्षा केंद्र टनकपुर और चंपावत हैं।
शिक्षा मित्र महासंघ के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, राजेंद्र भट्ट, केशव दत्त, प्रकाश जोशी, रीना भट्ट, पदमा बिष्ट, डूंगर सिंह, भूप सिंह आदि का कहना है उपलब्धि मूल्यांकन में ड्यूटी के चलते जिले के 220 शिक्षा मित्रों में से अधिकांश 15 दिसंबर को होने वाली यूटीईटी परीक्षा नहीं दे सकेंगे। रविवार को संगठन ने उपलब्धि मूल्यांकन की ड्यूटी से रियायत देने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।