{"_id":"5a2acd7f4f1c1b6a118b6ad0","slug":"11512754559-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी गाडिय़ों में स्पीड गवरनल लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी गाडिय़ों में स्पीड गवरनल लगाने का विरोध
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ ने पुरानी टैक्सी गाड़ियों में वाहनों की गति को नियंत्रित करने वाले गति नियंत्रक यंत्र लगाने की अनिवार्यता का विरोध किया है। महासंघ की ओर से इस यंत्र को लगाने की अनिवार्यता को खत्म न करने की सूरत में कुमाऊं भर में आंदोलन शुरू करने और टैक्सियों का संचालन बंद रखने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा कि एक ओर तो पुरानी गाड़ियों की फिटनिस नहीं हो रही है। दूसरी ओर परिवहन विभाग की ओर से नए नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। इससे पूर्व बीमा की धनराशि में एकमुश्त कई गुना बढ़ोतरी कर दी गई है, अब गति नियंत्रक के नाम पर टैक्सी चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका कहना है कि वाहन स्वामी बैंक से कर्ज लेकर गाड़ी खरीद रहे हैं। लेकिन उन पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाला जा रहा है। जिस कारण कई वाहन स्वामी बैंक में टैक्स जमा नहीं कर पा रहे हैं। इस मौके पर विनोद सिंह, त्रिलोक सिंह महर, शंकर सिंह, भरत सिंह, दीवान सिंह, सागर मिश्रा, भैरव सिंह, रमेश चंद्र, खीम सिंह, विजय कुमार, सुभाष चंद्र, प्रकाश तिवारी, पुष्कर सिंह, तेज सिंह, प्रकाश सिंह, अशोक गड़कोटी, नारायण सिंह आदि ने विचार रखे।