फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   स्कूलों में नहीं हुई वायरिंग तो वेतन से करें उसकी वसूली

स्कूलों में नहीं हुई वायरिंग तो वेतन से करें उसकी वसूली

Wed, 11 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में नहीं हुई वायरिंग तो वेतन से करें उसकी वसूली

विज्ञापन
चंपावत। जिन स्कूलों में विद्युत संयोजन पूर्ण और मीटर चालू हो गया है लेकिन भवन में लापरवाही से वायरिंग नहीं हुई है, वहां विद्युत किराया संबंधित प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक के वेतन से वसूला जाएगा। इस संबंध में बुधवार को जिला सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे स्कूलों की सूची तलब करने के साथ ही संबंधित विद्यालयों में वायरिंग कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत आरके मौर्या ने बताया कि 97 विद्युतविहीन स्कूलों की सूची एवं धनराशि विभाग में जमा कराई गई थी, लेकिन 88 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों द्वारा ही प्रपत्र भरकर आवेदन किया था। शेष नौ स्कूलों में भी विद्युत पोल स्थापित कर दिया गया है, लेकिन प्रपत्र भरकर विधिवत आवेदन अभी तक नहीं किया गया है। डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों की स्थिति की जानकारी मुहैय्या कराने को कहा।
विज्ञापन


जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ने बताया कि कहा कि जिले के अवशेष 20 स्कूलों में उरेडा द्वारा सोलर सिस्टम स्थापित किया जाना है। इस पर डीएम ने उरेडा के परियोजना अधिकारी से इस संबंध में आख्या प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित शाह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed