फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भरत अध्यक्ष संजय बने महामंत्री

भरत अध्यक्ष संजय बने महामंत्री

Wed, 04 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
भरत अध्यक्ष संजय बने महामंत्री

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा व्यापार मंडल चुनाव संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर भरत भंडारी, महामंत्री के पद पर संजय पारिक, उपाध्यक्ष पद पर पवन अग्रवाल विजयी रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।

चुनाव पर्यवेक्षक शंकर लाल वर्मा और कैलाश कलखुड़िया की देखरेख में हुए चुनाव में व्यापार मंडल के 543 में से 502 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर विजयी रहे भरत भंडारी को 315 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे अमरजीत सिंह को 131, तीसरे स्थान पर रहे सोनू गुप्ता को 53 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 3 मत निरस्त किए गए। महामंत्री के पद पर विजयी रहे संजय पारिक को 237, दूसरे स्थान पर रहे प्रेम सिंह रावत को 158, तीसरे स्थान पर रहे दिलीप देवल को 101 मत मिले। इस पद पर 6 मत निरस्त किए गए।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे पवन अग्रवाल को 274, दूसरे स्थान पर रहे दिगंबर पांडेय को 223 मत मिले। इस पद पर 5 मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के कारण चुनाव नहीं हो पाया। चुनाव अधिकारी जगजीत सिंह गांधी, चंद्र शेखर भट्ट और रोशन कुमार ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर में जलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed