{"_id":"595534434f1c1b5c158b4697","slug":"11498756163-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय मार्गों पर सफल रहा ई रिक्शा का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय मार्गों पर सफल रहा ई रिक्शा का ट्रायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के चढ़ाई वाले स्थानों पर इन दिनों ई रिक्शा का ट्रायल किया जा रहा है। इसका मकसद पहाड़ के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है। पर्वतीय मार्गों पर ई रिक्शा का ट्रायल में सफल रहा है। इसे यात्री ढोने के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर और पानी आदि के ढुलान के लिए उपयुक्त पाया गया है। अब तक दो उद्यमियों की ओर से डिमांड के लिए आवेदन किया गया है।
जिला लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत और भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक जर्नादन चिलकोटी ने बताया कि ई रिक्शा बैटरी के जरिए चलाया जाएगा। आठ घंटे बिजली से चार्ज करने पर ई रिक्शा 70 किमी की दूरी तय कर सकेगा। चार्ज करने के दौरान अधिकतम पांच यूनिट बिजली खर्च होगी। पहाड़ में ई रिक्शा की गति अधिकतम 30 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। रुद्रपुर से यहां आए इंजीनियर नवीन वत्स ने बताया कि दो सीटर ई रिक्शा की कीमत 70 हजार और चार सीट वाले रिक्शे की कीमत 1.20 लाख रुपये है।