{"_id":"594d4d454f1c1bce5e8b46fc","slug":"11498238277-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी के शिकार यात्री को बस चालक-परिचालक लावारिश हाल उतार गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खुरानी के शिकार यात्री को बस चालक-परिचालक लावारिश हाल उतार गए
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
रोडवेज बस में सफर के दौरान जहरखुरानी के शिकार बने एक नेपाली युवक को बस के चालक-परिचालक बनबसा बस अड्डे में लावारिस हालत में उतार गए। एक होटल व्यवसायी ने 108 आपात वाहन से उसे बेहोशी की हालत में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पीड़ित का बेग, उसकी जेब से बरामद 11 हजार चार सौ रुपये और उसका मोबाइल फोन होटल व्यवसायी ने अपने पास सुरक्षित रखकर पीड़ित के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी है।
होटल व्यवसायी किशन कापड़ी के मुताबिक शुक्रवार सुबह लुधियाना से लौटी टनकपुर डिपो की बस (यूके 04 पीए/1135) के चालक-परिचालक ने बस में बेहोश मिले एक नेपाली यात्री को बनबसा बस अड्डे में उतारा और टनकपुर की ओर चल दिए। यह देख होटल व्यवसायी ने 108 आपात सेवा में फोन पर पीड़ित यात्री को 108 वाहन से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भिजवाया। होटल व्यवसायी ने बताया कि पीड़ित के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जो सूचना मिलने के बाद बनबसा के लिए रवाना हो गए हैं। पीड़ित नेेपाल के सुरखेत जिले के गांव बिजौला वार्ड संख्या आठ का निवासी नवराज (26) पुत्र भीम सिंह है, जो लुधियाना में एक मुर्गी फार्म में काम करता है। इधर, अस्पताल में भर्ती पीड़ित यात्री खबर लिखे जाने तक बेहोश था।