{"_id":"5c796959bdec22737d20de82","slug":"111551460697-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वैरालाघाटी के भोलेश्वर मंदिर में तीन दिनी महोत्सव कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वैरालाघाटी के भोलेश्वर मंदिर में तीन दिनी महोत्सव कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के क्वैरालाघाटी की भोलेश्वर मंदिर विकास एवं मेला समिति की ओर से भोलेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिनी मेले का आयोजन तीन मार्च से शुरू होगा। मंदिर समिति की ओर से तीन दिनों तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्र मों का आयोजन किया जाएगा।
मेले के लिए तीन नदियों क्वैराला, द्वाली और बाली नदियों के पावन तट पर स्थित मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिर समिति के प्रकाश जोशी ने बताया कि तीन मार्च को सुबह नौ बजे से महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
इस दौरान स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही सायं शिवधुनी जागरण और बैठकी होली का गायन किया जाएगा। चार मार्च को सुबह योग और प्राणायाम शिविर, संगम स्थल पर पवित्र स्नान, माईयों की समाधि की परिक्रमा, हवन यज्ञ के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और शाम को विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच मार्च को संगम में पुण्य स्नान, शिवजलाभिषेक, नशामुक्ति गोष्ठी के साथ मेला विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिविर लगाकर कानूनी पुस्तकमालाओं का वितरण किया जाएगा।