{"_id":"5c02c44cbdec2241b628806d","slug":"111543685196-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तर्कसंगत बनाया जाए सुगम-दुर्गम चिन्हिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तर्कसंगत बनाया जाए सुगम-दुर्गम चिन्हिकरण
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल कर्मियों ने सुगम-दुर्गम चिन्हीकरण को गलत बताते हुए शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
शनिवार को लोनिवि परिसर में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता और एनबी जोशी के संचालन में हुई बैठक में नव निर्वाचित क्षेत्र अध्यक्ष चारू पंत का कहना था कि कर्मचारियों की लटके पदोन्नति प्रकरण दिसंबर के अंत तक निपट जाएंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के कई खंडों में स्थायीकरण के लंबित प्रकरणों का निराकरण भी शीघ्र करा लिया जाएगा।
कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय महामंत्री आनंद पुजारी ने कहा कि लोनिवि में सुगम-दुर्गम के चिन्हीकरण में भारी अनियमितता की गई है, जिसका नुकसान मिनिस्टीरियल कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।
लोनिवि के सुगम-दुर्गम के चिन्हीकरण में सुधार के लिए 18 दिसंबर को बागेश्वर में कुमाऊं क्षेत्र के लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मियों की बैठक तय की गई। बैठक में विनोद कुमार, महेश चंद्र जोशी, किशोरी गहतोड़ी, राजेंद्र जोशी, दीपक चौहान, दिनेश चंद, अफरोज, जलाल, लक्ष्मीदत्त जोशी, कीति बल्लभ जोशी, पुष्कर राम, किशन जोशी, मीना अधिकारी आदि मौजूद थे।