{"_id":"5bb4f187867a557ff666c4a2","slug":"111538584967-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब की पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के सभी पुरस्कारों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। पहला पुरस्कार सेंट फ्रांसिस स्कूल की 11वीं की छात्रा सृष्टि त्रिवेदी ने जीता।
द्वितीय पुरस्कार एनएचपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय टू की 12वीं की छात्रा मोनिका बिष्ट और सेंट फ्रांसिस स्कूल की 10वीं छात्रा आकांक्षा सिंह ने तृृृतीय पुरस्कार जीता। चौथा पुरस्कार एबीसी अल्मामैटर स्कूल की 8वीं की छात्रा सौम्या भट्ट और पांचवां पुरस्कार सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा सिद्धि जोशी ने जीता है।
एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार बांटे। क्लब की ओर से सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 179 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में रश्मि अग्रवाल, अमित शर्मा व जया पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन, सचिव विनय अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आलोक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता आयोजन के चेयरमैन क्रांतिमोहन सक्सेना ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।