{"_id":"5af08e1b4f1c1b9f098b8a89","slug":"111525714459-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाई
Updated Mon, 07 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था चरमराने लगी है। शहर के वार्ड संख्या चार में रोडवेज बस स्टेशन के आसपास घरों में बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी जल संस्थान कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई हिस्सों में पर्याप्त जलापूर्ति न होने से पानी के लिए हा-हाकार मचने लगा है। ज्ञानखेड़ा पंचायत घर, विष्णुपुरी कॉलोनी, आमबाग, बोहरागोठ, नायकगोठ आदि क्षेत्र में लोगों को कई दिनों से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हुई है। ज्ञानखेड़ा में नया मिनी ट्यूबवेल शुरू होने के बाद भी पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इधर, शहर के वार्ड संख्या चार में कुम्हार गली एवं रोडवेज बस स्टेशन के पीछे कॉलोनी की पेयजल लाइन में लीकेज से घरों में गंदा एवं दूषित पानी आ रहा है। पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह ने बताया कि जलसंस्थान कार्यालय में कई बार दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष अवधेश जायसवाल, छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम कुमार, कन्हैया, पूरन सक्सेना, दामोदर दास, बाबूराम, हनी सिंह, सुमन कौर, जसमीत सिंह, तिलक राम, हरभजन सिंह आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है।