{"_id":"5ae8ae7f4f1c1b87028b783f","slug":"111525198463-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को नशामुक्ति जीवन जीने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को नशामुक्ति जीवन जीने के लिए प्रेरित किया
Updated Tue, 01 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विश्व मजदूर दिवस पर नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने जम्मू और हिमांचल से आए मजदूरों को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सुयालखर्क मार्ग में नाली का खुदान कर रहे मजदूरों को बीड़ी, तंबाकू, शराब के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों बताए। नशे से रहे दूर श्रम करें भरपूर का नारा देते हुए नशामुक्ति के संकल्प पत्र भरवाए। बताया कि बीड़ी, तंबाकू आदि नशीले पदार्थों से फेफड़े, गले और श्वास, आहारनाल के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। वहां पर मुलुक राज, प्रीतम सिंह, अजय सिंह, तीतर सिंह, दीप सिंह, विजय सिंह, राजकुमार, कृपाराम, ताराचंद, कुलदीप सिंह, बूटा राम, अंगरेज कुमार, वोदराज, जीवन सिंह, धनी राम, शोबन सिंह बिष्ट आदि थे।
मजदूर दिवस पर भी नहीं मिला अवकाश
चंपावत। विश्व मजदूर दिवस मंगलवार को सरकारी विभागों में तैनात श्रमिक अवकाश पर रहे। लेकिन लोक निर्माण विभाग के चंपावत डिविजन में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्त मेट और बेलदारों को अवकाश नहीं मिला जबकि लोहाघाट डिवीजन में मेट और बेलदारों को अवकाश की सुविधा मिली।
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर भी नहीं मिला अवकाश
चंपावत। विश्व मजदूर दिवस मंगलवार को सरकारी विभागों में तैनात श्रमिक अवकाश पर रहे। लेकिन लोक निर्माण विभाग के चंपावत डिविजन में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्त मेट और बेलदारों को अवकाश नहीं मिला जबकि लोहाघाट डिवीजन में मेट और बेलदारों को अवकाश की सुविधा मिली।
विज्ञापन