फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जल कर न दिया, तो कटेंगे पेयजल कनेक्शन

जल कर न दिया, तो कटेंगे पेयजल कनेक्शन

Fri, 23 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जल कर न दिया, तो कटेंगे पेयजल कनेक्शन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जल कर का लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर जल संस्थान ने बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। विभाग द्वारा लंबे समय से जलकर का भुगतान नहीं करने वाले 413 लोगों को चिह्नित किया गया है। ऐसे उपभोक्ताओं के पेयजल संयोजन काटने की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार से इनके पेयजल संयोजन काटने शुरू हो जाएंगे।


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट नगर, ग्रामीण, पाटी, बाराकोट क्षेत्र में 413 लोगों के ऊपर करीब 8.30 लाख रुपये बकाया है। लोहाघाट नगर पंचायत क्षेत्र में 266 लोगों के पास 4.76 लाख रुपये, लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में 118 उपभोक्ताओं के पास 3.12 लाख रुपये बकाया है। जबकि पाटी में 16 लोगों के पास 27500, बाराकोट में 13 लोगों के पास 14500 रुपये विभाग के बकाया हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल कर का भुगतान नहीं करने वालों के पेयजल संयोजन काटने का अभियान शुरू किया जा रहा है। जल संस्थान मार्च तक पेयजल बिलों का भुगतान करने वालों को उपकर में अलग-अलग स्तर से छूट दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed