फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नवगठित विकास प्राधिकरण के विरोध का ऐलान

नवगठित विकास प्राधिकरण के विरोध का ऐलान

Tue, 06 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नवगठित विकास प्राधिकरण के विरोध का ऐलान
चंपावत। जिले की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति ने मोटर स्टेशन में एक दिनी धरना देकर प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए चंपावत में नवगठित जिला विकास प्राधिकरण की विभिन्न शर्तों के विरोध का ऐलान किया।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यालय में प्रशासनिक रूप से स्वीकृत बेस अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करने, भवन निर्माण के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम की अवशेष भूमि चिकित्सा विभाग को हस्तांतरित करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण की शर्तें लागू होने पर गरीब लोगों का घर बनाना मुश्किल हो जाएगा। जिला विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के माध्यम से सीएम को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समिति अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, बीएसएफ के पूर्व कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा, संयोजक हरेंद्र बोहरा, हरीश सिंह चौधरी, नारायण राम टम्टा, हरीश जोशी, राजू खर्कवाल, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह महर आदि थे। इससे पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद नरेश जोशी आदि ने धरना स्थल पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया।


विरोध में 13 फरवरी को निकलेगा मशाल जुलूस
जिला विकास एवं संघर्ष समिति ने नवगठित विकास प्राधिकरण के विरोध करते हुए आगामी मंगलवार 13 फरवरी को मशाल जुलूस निकालने का ऐलान किया है। समिति की ओर से जिला मुख्यालय के सभी नागरिकों से मशाल जुलूस में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed