{"_id":"5a622e304f1c1b92268b55f5","slug":"111516383792-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के अनुपात में चालकों के पद सृजर त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के अनुपात में चालकों के पद सृजर त करें
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय वाहन चालक संघ ने सरकारी विभागों में वाहनों के अनुपात में चालकों के पद सृजित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में वाहन चालक महासंघ की जिला इकाई की ओर से डीएम से माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
जिसमें अन्य संवर्गों की भांति ग्रेड वेतन 2400 को समाप्त कर उच्चीकृत करने, लाइसेंस नवीनीकरण के रिफ्रेशर कोर्स में छूट प्रदान करने, समान कार्य समान वेतन लागू करने, बायोमेट्रिक हाजिरी से वाहन चालकों को छूट देने, राज्य में टैक्सी और ठेकेदारी प्रभा को समाप्त करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन देने वालों में महासंघ इकाई अध्यक्ष कैलाश चौबे, हरक सिंह बिष्ट, नवीन पांडेय, बलदेव जोशी, उमेश चंद्र गहतोड़ी आदि शामिल रहे।