{"_id":"5a564fcf4f1c1bf7188b456f","slug":"111515605967-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों बाइक सवारों के हेलमेट पहनने पर होगा सम्मान:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों बाइक सवारों के हेलमेट पहनने पर होगा सम्मान:एसपी
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। नवागत पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने कहा कि सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए बाइक में हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए लोगों को प्रेरित भी किया जाएगा। बाइक में सवार दोनों लोगों के हेलमेट पहनने पर सम्मानित करने की योजना भी है। इसके लिए पुलिस के स्तर से हर 15 दिन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
बुधवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हर साल सड़क हादसे में होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हादसों को रोकने के लिए पूरी संजीदगी से काम करेगी।
एसपी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन को सीज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि एल्कोमीटर से नियमित रूप से चेकिंग के पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा चौपहिया वाहनों में अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। एसपी गुंज्याल ने कहा कि मुख्य सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग व संबंधित एजेंसियों को कहा जाएगा। एसपी ने कानून-व्यवस्था के आड़े आने वाले तत्वों से सख्ती से निपटने की बात कही। वार्ता के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया भी मौजूद थे।