{"_id":"5a3fe83d4f1c1b35338b490c","slug":"111514137661-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के बाद पटरी पर लौटी रोडवेज की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के बाद पटरी पर लौटी रोडवेज की बस सेवा
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दो दिवसीय हड़ताल समाप्त होने के बाद रविवार को लोहाघाट से 17 बस सेवाएं संचालित हुई। इससे यात्रियों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। हड़ताल के चलते परिवहन निगम को लाखों की चपत भी लगी।
उल्लेखनीय है अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। क्षेत्र निवासी पार्वती देवी, हेमा देवी, जोगा सिंह, रमेश चंद्र समेत कई लोगों ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें दिल्ली जाना था। लेकिन हड़ताल के चलते बस नहीं मिलने से शुक्रवार को उन्हें घर लौटना पड़ा।
हड़ताल समाप्त होने के बाद अब बस सेवाओं का संचालन शुरू हो गया है। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
यातायात अधीक्षक उमेश उपाध्याय ने बताया कि रविवार को दिल्ली के लिए 5, देहरादून के लिए 4, बरेली के लिए 2, टनकपुर से हरिद्वार के लिए दो और हल्द्वानी, काशीपुर, नैनीताल व ऋषिकेश के लिए एक-एक बस सेवा संचालित हुई। दो दिनी हड़ताल में निगम को पांच लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।