{"_id":"59e24f184f1c1bd9538b76e7","slug":"111508003608-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और बालिकाओं के संघर्ष का सम्मान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और बालिकाओं के संघर्ष का सम्मान हुआ
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। एक अक्तूबर से शुरू हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पखवाड़े का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं के विकास के लिए मानसिकता बदलने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को गोद लेने वाली महिलाओं और प्रतिभावान बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
पीडी हरगोविंद भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, एसीएमओ रश्मि पंत, बाल विकास अधिकारी कामिनी गुप्ता आदि ने बेटियों को प्रोत्साहित करने, कुपोषण से बचाव करने सहित उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुलेठी निवासी सरिता पांडेय-गोविंद बल्लभ पांडेय को बालिका को गोद लेने पर सम्मानित किया गया। मांदली निवासी मंजू द्वारा माता-पिता की मौत के बाद ट्यूशन पढ़ाकर अपनी व भाई की पढ़ाई जारी रखने को सम्मानित किया गया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित भट्टाचौड़ निवासी खिलाड़ी किरन कठायत को जिला स्तर पर 15 बार प्रथम स्थान, राज्य स्तर पर 10 बार प्रथम स्थान पर आने, पूल्ड आवास निवासी खिलाड़ी सोनू बिष्ट को जिला स्तर पर 18 बार स्वर्ण पदक व राज्य स्तर पर एक बार स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अपने अपने क्षेत्र में उम्दा काम करने वाली कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी पंत, एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, लीलावती जोशी, रीना राणा व पुष्पा खर्कवाल को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत हुए पेंटिंग प्रतियोगिता में नेहा अधिकारी, निकिता राय, तनुजा अधिकारी, स्लोगन में नेहा अधिकारी, दीक्षिता खाती, काजल कुमारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में माही अधिकारी, उर्वशी, कनिष्का तड़ागी, गीता महर, रोजी ढेक, लता पुनेठा, सपना मेहता, नीतू ओली, साक्षी बोहरा, निधि टम्टा को शब्दकोष व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान पुष्पा नेगी, शांति जोशी, रीना, ममता बिष्ट, सावित्री देवी आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
मत दूध मुझे देना पानी ही मैं पी लूंगी...
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह की अध्यक्षता और शिक्षक आदित्य पंत के संचालन में हुई गोष्ठी में संस्कृत के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बेटी की पुकार नामक रचित काव्य पंक्तियों से संदेश देते हुए कहा- रूखी - सूखी खाकर जैसे हो मैं जी लूंगी, मत दूध मुझे देना पानी ही मैं पी लूंगी। कार्यक्रम में शिक्षक अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, छात्र मोहम्मद ऐरान, विमला, नेहा, ममता, भावना आदि ने भी जागरूकता संदेश दिया।
फोटो 14 सीपीटी 09पी