{"_id":"59d51c724f1c1baf538b5d2b","slug":"111507138674-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटकों से दी जा रही है स्वच्छता की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटकों से दी जा रही है स्वच्छता की जानकारी
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े के तहत व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सांस्कृतिक दलों की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट ने बताया कि सूचना विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक दल कुमाँऊ सुर सागर कला समिति नरसिंह डांडा द्वारा दूरस्थ गांवों में लोगोें को सफाई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा न्याय पंचायत सिमियाउरी, कोलीढेक, भुमलाई, किमतोली, ढोरजा, डुमडई, बसकुनी, रौसाल, रैघावं, बाराकोट, बापरू, वल्सों, चौड़ाकोट, देवीधूरा, रौलमेल, भिंगराड़ा, कमलेख में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।