{"_id":"59d51c654f1c1bc9538b5b7f","slug":"111507138661-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव:लोहाघाट महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव:लोहाघाट महाविद्यालय
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज मेें नौ अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इस दौरान कॉलेज के सभी प्रधानाध्यापक और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में मुख्य चुनाव प्रभारी डा. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि बगैर परिचय पत्र के कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नहीं आने दिया जाएगा। बगैर परिचय पत्र के महाविद्यालय परिसर में घूमने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से परिचय पत्र बनाने के लिए कहा। बैठक में बताया कि कॉलेज परिसर के 100 मीटर के दायरे के भीतर चुनाव प्रचार और प्रचार सामग्री लाना प्रतिबंधित होगा। इस दौरान समिति के सदस्य डा. रवि सनवाल, डा.रूचिर जोशी, डा.एसपी सिंह, डा.कमलेश सक्टा के अलावा डा.रितु मित्तल, डा.धर्मेद्र राठौर, डा. तौफिक अहमद, डा.अर्चना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।