{"_id":"59beb2e94f1c1b32688b51aa","slug":"111505669865-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की साफ सफाई
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। स्वच्छ भारत मिशन की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई अभियान का शुभारंभ किया। डीएम डॉ.अहमद इकबाल तथा नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल के नेतृत्व में छतार पुल एवं आसपास की सड़क पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों छतार पुल, गंडक नदी, नालों तथा पार्क की सफाई की।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पालिकाध्यक्ष ने नगर वासियों से नगर स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में शहर को नंबर एक पर लाने के लिए जैविक तथा अजैविक कूड़ेदान का प्रयोग करने के साथ खुले में शौच न करने तथा शौचालयों का प्रयोग करने के साथ ही पालिका को सहयोग करने की अपील की।
नरेंद्र लडवाल ने स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान से नागरिकों को अधिक से अधिक आगे आकर अपनाने की अपील की। अभियान में एडीएम हेमंत वर्मा, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय सिंह थापा, ईओ अभिनव कुमार, शंकर दत्त पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, एमके गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को दिखाई गई टायलेट एक प्रेमकथा
चंपावत। इस मौके जिला कार्यालय सभागार में स्कूली बच्चों को शौचालय निर्मित किए जाने एवं स्वच्छता की प्रेरणा देने वाली फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा दिखाई गई। जिला सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म प्रदर्शित की गई।