{"_id":"59b4225f4f1c1bfc7f8b5702","slug":"111504977503-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी सहित दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी सहित दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां एक आभूषण विक्रेता की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। निधन पर व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। इसके अलावा आठवीं के एक छात्र की भी अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मोटर स्टेशन के एक आभूषण विक्रेता किशन वर्मा (48) को शुक्रवार देर रात एकाएक छाती में दर्द हुआ। शिक्षक मुकेश वर्मा, शंकर वर्मा सहित परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व उनकी मौत हो गई। शनिवार को व्यापारी का अंतिम संस्कार किया गया। व्यापारी के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, उपाध्यक्ष दीपक लारा, सचिव नवल जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश गिरि, संयुक्त सचिव चंचल सिंह, कमल राय, भगवत राय, श्याम नारायण पांडेय, सुधीर साह, महेश चौड़ाकोटी आदि ने शोक जताया है। इसके अलावा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौराड़ी के आठवीं के छात्र सूरज पुत्र ईश्वरी दत्त की शुक्रवार शाम 5.30 बजे हृदयगति रुकने से मौत हो गई। छात्र के निधन पर स्कूल में शोक मनाया गया।