फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   यहां सीएमओ के आदेश के मायने नहीं!

यहां सीएमओ के आदेश के मायने नहीं!

Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
यहां सीएमओ के आदेश के मायने नहीं!

विज्ञापन
चंपावत। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) का आदेश स्वास्थ्य विभाग के लिए कोई खास मायने नहीं रखता है। संबद्धीकरण निरस्त कर एक डॉक्टर को मूल अस्पताल में भेजने के सीएमओ का आदेश 55 दिनों बाद भी अमल में नहीं आ सका है। आदेश के क्रियान्वित नहीं होने से लधिया घाटी के टांण राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी (एसएडी) में डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पा रही है। जबकि यहां पहले से ही फार्मेसिस्ट का पद भी खाली है।

सीएमओ डॉ.एमएस बोहरा ने 6 जुलाई को लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्साधीक्षक का जिम्मा संभालने वाले डॉ.मंजीत सिंह को उनके मूल तैनाती स्थल टांण एसएडी में योगदान देने के आदेश दिए थे। साथ ही वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.वीके जोशी को चिकित्साधीक्षक का दायित्व दिया गया था। डॉ.जोशी ने तो एमएस की जिम्मेदारी संभाल ली, मगर 55 दिन बीतने के बावजूद डॉ.मंजीत सिंह लोहाघाट से 86 किलोमीटर दूर टांण अस्पताल तक नहीं पहुंच सके हैं। उन्हें अभी तक सीएचसी लोहाघाट से कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है। जबकि टांण अस्पताल बीते कई महीने से एकमात्र वार्डब्वाय के भरोसे चल रहा है। डॉक्टर न होने से यहां मरीजों के लिए यह अस्पताल सफेद हाथी बन गया है। इधर पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह का कहना है कि डॉ.मंजीत सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित पत्र भेजा है।
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में डॉक्टरों की खासी कमी है। 13 के सापेक्ष मात्र 7 डॉक्टर हैं। डॉक्टरों की कमी की वजह से डॉक्टर मंजीत सिंह को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। यहां स्थानांतरित दो डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें टांण के लिए रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.वीके जोशी,
चिकित्साधीक्षक, सीएचसी, लोहाघाट।

कोट
लोहाघाट संबद्ध किए गए चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह को उनके मूल तैनाती स्थल टांण राजकीय एलोपैथिक अस्पताल वापस भेजे जाने के 6 जुलाई को आदेश दिए गए थे। कार्यभार ग्रहण नहीं करने की दशा में संबंधित डॉक्टर को तलब किया जाएगा।
डॉ.एमएस बोहरा मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed