{"_id":"59a1cb7b4f1c1bce318b4a0c","slug":"111503775611-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यारसों व झरना स्कूल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यारसों व झरना स्कूल चैंपियन
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग में त्यारसों के सुमित और खेतीखान की झरना चैंपियन रही। जबकि उच्च प्राथमिक वर्ग में बालकों में सिरमोली के अमित माहरा ने 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने किया। बालकों की लंबी कूद में कानाकोट के गौरव ने पहला, हिंदी सुलेख में कनाकोट के आशीष और अंग्रेजी सुलेख में मुकुल प्रथम रहे। बालिका वर्ग में सिरमोली की संतोषी ने भी 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी व खोखो में भी सिरमोली प्रथम रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर सिरमोली के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। निर्णायक व आयोजन में त्रिलोचन भट्ट, प्रमोद कर्नाटक, एलएन कर्नाटक, प्रदीप ओली, पुष्पा वर्मा, रेनू रावत, राधिका बोरा, त्रिभुवन उपाध्याय व गोविंद ओली ने सहयोग किया।