{"_id":"5984b03e4f1c1b7a128b45b3","slug":"111501868094-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में 18 नए उप निरीक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में 18 नए उप निरीक्षकों की तैनाती
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने 18 नए उपनिरीक्षकों को तैनाती दी है। इनमें सीधी भर्ती और रैंकर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उपनिरीक्षक शामिल हैं। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सीधी भर्ती से एसआई बने निशू, नवल किशोर और मनोज सिंह को थाना टनकपुर, अरविंद कुमार और अंजू यादव थाना लोहाघाट, देवेंद्र सिंह थाना पाटी, विजय कुमार कोतवाली चंपावत और कुंदन सिंह बोहरा को कोतवाली पंचेश्वर में तैनाती दी गई है।
जबकि रैंकर्स परीक्षा के जरिए दरोगा बने जगवीर सिंह और मोहन चंद्र भट्ट को थाना टनकपुर, हरीश प्रसाद और हेमंत कठायत को थाना लोहाघाट, मनोज रावत और गोविंद सिंह को थाना बनबसा, विक्रम सिंह को थाना पाटी, सोनू सिंह को कोतवाली चंपावत और ललित कुमार को बाजार चौकी चंपावत में तैनात किया गया है। ये सभी एसआई अभी तक पुलिस लाइन में तैनात थे।