फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दो दिन से ठप है भारत नेपाल के बीच होने वाला वैधानिक व्यापार

दो दिन से ठप है भारत नेपाल के बीच होने वाला वैधानिक व्यापार

Sun, 02 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से ठप है भारत नेपाल के बीच होने वाला वैधानिक व्यापार

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लागू होने के बाद से बनबसा सीमा पर भारत नेपाल के बीच होने वाला वैधानिक व्यापार प्रभावित हुआ है। पिछले दो दिनों से कस्टम विभाग अधिकारी नए फार्म और फॉरमेट आनलाइन करने में जुटे हैं। आगामी दो दिनों में दोनों देशों के बीच संचालित होने वाला व्यापार पटरी पर आने की संभावना जताई जा रही है।

जीएसटी लागू होने के बाद से भारत नेपाल के बीच होने वाला वैधानिक व्यापार बनबसा सीमा पर पिछले दो दिनों से ठप है। कस्टम अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि एक्सपोर्ट पर सीमा शुल्क नहीं है किंतु रिकार्ड के अनुसार व्यापारियों को रिटर्न की सुविधा ऑनलाइन करानी होगी। कस्टम के तहत संचालित होने वाले व्यापार के प्रपत्र आदि (फार्म और फारमेट) बदल गए हैं। कस्टम विभाग और व्यापारियों को अब सारे प्रपत्रों की डिटेल जीएसटी के साफ्टवेयर में अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया को पूरी होने तक भारत नेपाल के बीच संचालित होने वाला व्यापार प्रभावित रहेगा। कस्टम अधीक्षक ने आगामी दो दिनों में व्यापार संचालित होने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि बाहर से (विदेशों) आने वाले सामान पर पहले सीवीडी यानी काउंटर वैल्यू ड्यूटी लगाई जाती थी जिसे बदल कर अब आईजीएसटी (इंटरग्रेटेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स) कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि निर्यात (एक्सपोर्ट) पर लाभ देने को जीएसटी में व्यवस्था रखी गई हैं। भारतीय उत्पाद विदेशों से आयातित सामान से मंहगा न हो इसकी व्यवस्था की गई है। पहले सीवीडी के तहत 16.50 प्रतिशत ड्यूटी लगाई जाती थी, जिसे अभी उसी के आसपास रखा गया है। एक्सपोर्टर हेमेश भाटिया ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद फिलहाल उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से व्यापार प्रभावित है। बताया कि जीएसटी की कार्रवाई से अनजान होने से बड़े व्यापारी अभी असमंजस में हैं। जिस कारण बाहर से सामान आना बंद है। बाहर से सामान नहीं आने से नेपाल को होने वाला निर्यात भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed