{"_id":"59569f5f4f1c1b414d8b4d77","slug":"111498849119-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेड़ी के कालेशन में देवी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेड़ी के कालेशन में देवी महोत्सव शुरू
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनेलोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के कनेड़ी के कालेशन मंदिर में दो दिवसीय देवी महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। हर वर्ग के लोग महोत्सव के आयोजन के लिए जुटे हुए हैं।
शुक्रवार को आयोजन समिति की ओर से परंपरागत रूप से देव डांगरों को भीम पादुका के पवित्र सरोवर में स्नान कराया। इसके बाद मंदिर में धूनी जलाई गई। पंडित ईश्वरी दत्त जोशी और हरीश चिलकोटी के पौरोहित्य में मंदिर में विशेष-पूजा अर्चना की गई। शाम को मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। देव गद्दी लगाई गई, जिसमें देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
भगवती के डांगर डॉ. सुधाकर जोशी, सिद्ध बाबा के डांगर प्रमोद जोशी, कालेशन के दीपक जोशी, गोरल देवता के नरेश पांडेय, काला कैला के प्रदीप जोशी ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद देकर कष्टों का निवारण किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित पीतांबर जोशी, शिवदत्त जोशी, भुवन पांडेय, दीप जोशी, दीपक टम्टा, सतीश चंद्र, दीप जोशी, नरेश पांडेय, जोगा दत्त जोशी आदि आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
डोला रथ यात्रा आज
कनेड़ी के कालेशन मंदिर में चल रहे महोत्सव का मुख्य आकर्षण एक जुलाई को निकलने वाली मां भगवती की डोला रथ यात्रा होगी। शनिवार को सुबह कनेड़ी से कालेशन मंदिर में जमान कालेशन मंदिर में लाई जाएगी, जहां मां भगवती के डांगर अवतरित होकर डोले में सवार होंगे। डोले को मंदिर की पांच बार परिक्रमा कराई जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण, कौमारी पूजन, गोदान के साथ महोत्सव का समापन होगा।