{"_id":"5953f0d64f1c1b8b368b4608","slug":"111498673366-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने लॉपिंग की, चार घंटे पावर कट रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग ने लॉपिंग की, चार घंटे पावर कट रहा
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मानसून को देखते हुए बुधवार को तारों से लगे पेड़ों की लॉपिंग की गई। इसके चलते चार घंटे चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में बिजली कट रही। ऊर्जा निगम ने कंतागांव (पिथौरागढ़) से चंपावत तक की 45 किमी की बिजली लाइन में तारों से लगे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग की। निगम के जेई आरसी पंत ने बताया कि लॉपिंग करने से बरसात में होने वाली बिजली के ब्रेकडाउन से निजात मिल सकेगी। अगर जरूरत हुई, तो अगले माह दोबारा लॉपिंग की जाएगी। ब्रेकडाउन के चलते बुधवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर करीब 1:25 बजे तक चंपावत, पाटी, बाराकोट, लोहाघाट क्षेत्र की बिजली गुल रही।
फोटो 28 सीपीटी 17पी व 18पी
फोटो 28 सीपीटी 17पी व 18पी