{"_id":"593c37fb4f1c1bcd2c8b45ab","slug":"111497118715-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया फर्नीचर खरीदजने को डीएम की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया फर्नीचर खरीदजने को डीएम की हरी झंडी
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने स्कूल की दिक्कतों को दूर करने के लिए कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने विद्यालय की जरूरत के हिसाब से नया फर्नीचर खरीदने की अनुमति दी। लोक निर्माण विभाग को विद्यालय तक के लिए रास्ता बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानाचार्य बीडी ओली ने मौजूदा शिक्षा सत्र में होने वाली विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विद्यालय की समस्याएं रखी। विद्यालय के वार्षिक बजट के अलावा नए प्रवेश सहित शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर चर्चा हुई। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत नतीजा रहने पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुत की। डीएम ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करने, विद्यालय के शिक्षकों के साथ आसपास के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर विज्ञान विषयों की जानकारी देने के साथ उन्हें पढ़ाने की बात कही। इस मौके पर आनंद सिंह धौनी, रीता देवी, भैरव दत्त राय, गौरव कुमार यादव, डा. जितेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।