{"_id":"5cb36efdbdec2214145499b0","slug":"101555263229-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी ढोने वाली बाइकों पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी ढोने वाली बाइकों पर रोक की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। व्यापार मंडल ने प्रशासन से बनबसा और नेपाल के बीच अवैध रूप से सवारी ढोने वाली बाइकों पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि अवैध रूप से बिना परमिट बाइक द्वारा सवारी ढोने से जहां क्षेत्र में अव्यवस्था फैल रही है वहीं परिवहन विभाग को भी चूना लग रहा है। कई बार सवारी ढोने वाली बाइकों द्वारा दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है।
बनबसा और नेपाल के बीच दोनों ओर से सवारी ढाने वाली बाइकों पर रोक लगाने को लेकर व्यापारियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों से गुहार लगाई। इस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने प्रशासन से अवैध रूप से सवारी ढोने वाली बाइकों पर रोक लगाने को कहा। कहा गया कि अवैध रूप से संचालित होने वाली बाइकों के कारण बनबसा बाजार का कारोबार खासा प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इन बाइकों द्वारा नेपाली यात्रियों को सुबह चार बजे से रात्रि में नौ बजे तक नेपाल पहुंचाया जा रहा है। कई बार बाइक चालकों द्वारा नेपाली यात्रियों के साथ मनमाना किराया वसूलना, लूटपाट करने और अभद्रता करने के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एआरटीओ, पुलिस और प्रशासन से जल्द सीमा पर सवारी ढोने वाली बाइकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल ने तय किया है कि जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग भी करेंगे।