{"_id":"5c211c83bdec22571559827c","slug":"101545673859-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बताए स्वरोजगार अपनाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बताए स्वरोजगार अपनाने के तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर एक दिनी कार्यशाला हुई, इसमें ग्रामीणों को उद्योग विभाग की सरकार से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
आंबेडकर ग्राम फागपुर स्थित राप्रा पाठशाला में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना के तहत आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिला उद्योग विभाग की महाप्रबंधक मीना बोहरा ने किया। उद्योग विभाग के प्रबंधक जीपी दुर्गापाल, क्षेत्राधिकारी सोमनाथ गर्ग, आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने स्वरोजगार और बेरोजगारी दूर करने, विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के लिए मिलने वाली ऋण योजनाओं, ऋण प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया।
इस दौरान विगत दिनों फागपुर में चले सिलाई कटाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। संचालन उद्योग विभाग के प्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने किया। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि ग्रामप्रधान गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, सेवानिवृत्त बीडीओ कैलाश राम विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त कै. एनआर आर्य आदि थे।