{"_id":"5bc782a6bdec22699072ba46","slug":"101539801766-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत सेमिफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत सेमिफाइनल में
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रदेश स्तरीय लोहाघाट कप हरक सिंह मेहता मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में बुधवार को रानीखेत ने रुड़की को एक के मुकाबले दो गोल से हराकर सेमिफाइनल प्रवेश किया।
जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चल रही प्रतियोगिता के चौथे मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशांत वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
रानीखेत के खिलाड़ी सूरज कुमार ने 25वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में रुड़की के चरनप्रीत ने गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी में ला दिया। 60 वें मिनट में रानीखेत के राहुल बोहरा ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। मैच देखने के लिए पूरा खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। रेफरी महेश तिवारी, नितिन तड़ागी, अतुल अधिकारी, ऑफिशियल बैंच में अमन साह थे। आंखों देखा हाल ललित बिष्ट, शिवराज तड़ागी ने सुनाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए आयोजकों ने सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र लडवाल के प्रति विशेष आभार जताया। मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, क्लब के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने सभी का स्वागत किया। दीपक सुतेड़ी, गिरीश कुंवर, जितेंद्र साह, डॉ. महेश ढेक, पूरन उप्रेती, महेश जोशी, संजय साह, नितिन माहरा, विमल मेहता, रोहित मेहता, आदि सहयोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल मुकाबला चंपावत स्पोर्ट्स क्लब और देहरादून पवेलियन टीमों के बीच होगा।