{"_id":"5ba5227a867a55014118e208","slug":"101537548922-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिन इंसुलेटर फुंकने से चंपावत के पहाड़ी क्षेत्र में पांच घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिन इंसुलेटर फुंकने से चंपावत के पहाड़ी क्षेत्र में पांच घंटे बिजली गुल
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। बापरू जंगल में विद्युत पोल में पिन इंसुलेटर फुंकने से चंपावत और लोहाघाट में पांच घंटे तक बिजली गुल हो गई। इसके बाद ऊर्जा निगम की ओर से जैंती विद्युत लाइन से लोहाघाट और चंपावत टाउन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
बृहस्पतिवार रात अचानक दो बजे चंपावत के पर्वतीय क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम ने सुबह पांच बजे से लाइन में फाल्ट ढूंढने का काम शुरू कर दिया। साढ़े पांच बजे फाल्ट मिल गया। पिन इंसुलेटर की खराबी के चलते शुक्रवार को एक बजे पर्वतीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु किया गया।
ऊर्जा निगम ने लोहाघाट के सल्टा, गल्लागांव, टाउन, देवीधुरा, पाटी तथा चंपावत के टाउन और ब्लॉक क्षेत्र के लिए जैंती लाइन से वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी है। लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्र पुल्ला तथा चंपावत के चल्थी फिटर में बिजली व्यवस्था 11 घंटे बाद सुचारु हो पाई।