फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोनिवि आउटसोर्स कार्मिकों की कार्यावधि बढ़ाई जाए

लोनिवि आउटसोर्स कार्मिकों की कार्यावधि बढ़ाई जाए

Wed, 01 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि आउटसोर्स कार्मिकों की कार्यावधि बढ़ाई जाए
चंपावत। लोक निर्माण विभाग में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों ने कार्यावधि बढ़ाने की मांग है। इस संबंध में बुधवार को उत्तराखंड आउटसोर्स यूनियन की जिला इकाई की ओर से डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से एक साल के बजाए केवल छह माह का अनुबंध किया जा रहा है। इसके अलावा लोनिवि की ओर से निर्माण कार्यों की तरह आउटसोर्स कार्मिक पूर्ति के टेंडर लगाए जा रहे हैं। इससे श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी 285 रुपये प्रतिदिन न देकर अनुबंधित मजदूरी में बंधुआ मजदूर की तरह कार्य लिया जा रहा है।
विज्ञापन


ज्ञापन में आउटसोर्स श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के तहत ईपीएफ और ईएसआई का भुगतान किए जाने, आउटसोर्स एजेंसी को एक बार कार्य देकर उपनल की तरह हर वर्ष नवीनीकरण करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। चेतावनी दी गई हैं मांगें पूरी न होने पर 11 अगस्त से डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने तथा 15 अगस्त को आत्मदाह किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष नरेंद्र हरीश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, नंदकिशोर, निर्मल राम, भूपाल राम, कैलाश राम, सुरेंद्र नाथ, जीतेंद्र कुमार, देव सिंह, पूरन नाथ, विमल राम, दीपक कुमार, महेंद्र, लक्ष्मण सौन, नवीन राम, चंद्रमोहन भंडारी, विजय कुमार, लक्ष्मण नाथ, बलवंत राम, राजेंद्र राम, उमेश कुमार, भीम दत्त शर्मा, प्रकाश दत्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed