{"_id":"5ae4b2784f1c1b340a8b6e86","slug":"101524937336-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलों से तबाह हुई फसल, मुआवजे की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलों से तबाह हुई फसल, मुआवजे की मांग की
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के लधिया घाटी क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों, सब्जियों और फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए काश्तकारों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार शाम को भारी बारिश और ओलावृष्टि से लधिया घाटी के मंगललेख, वारसी, रीठा साहिब आदि क्षेत्रों में किसानों की पकी व खड़ी फसलों और फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गीता देवी, पवन राम, प्रमोद सिंह, पान सिंह, कैलाश सिंह, गंगादत्त जोशी, तेज सिंह, प्रेम राम, भुवनेश्वरी देवी, सावित्री देवी आदि ने बताया कि भारी ओलावृष्टि से तैयार फसलों पर भारी मार पड़ी है। गेहूं के बाल से दाने खेतों में गिर गए हैं। नीबू, नारंगी और माल्टा आदि के पेड़ों पर लगे फूल पूरी तरह नष्ट होने से किसानों के माथे में चिंता की लकीरें गहरा गई हैं। दीवान सिंह का सौर ऊर्जा का पैनल भारी ओलावृष्टि से फट गया। पूर्व प्रधानाचार्य त्रिलोक राम आर्य सहित तमाम ग्रामीणों ने क्षेत्र का मौका मुआयना कर खेती से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।