{"_id":"5adb71a14f1c1b390a8b5dcc","slug":"101524330913-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर महिलाओं ने किया पालिकाध्यक्ष का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर महिलाओं ने किया पालिकाध्यक्ष का घेराव
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के ग्यालीसेरान वार्ड में छह माह पूर्व टेंडर होने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने से नाराज वार्ड की महिलाओं ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी का घेराव किया। बाद में महिलाओं ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पहुंच कर सहायक अभियंता से वार्ता की।
महिलाओं ने बताया कि मार्ग कई स्थानों से टूट चुका है तथा कई लोग इस मार्ग के गड्ढों और खुली नालियों के कारण चोटिल भी हो चुके हैं। जिस पर सहायक अभियंता अंकुर महर ने ठेकेदार से वार्ता कर सोमवार से कार्य शुरू करने की बात कही। पालिकाध्यक्ष का घेराव करने वालों में बीना वर्मा, भावना पचौली, रमा पांडेय, मंजू बोहरा, निर्मला महरा, ममता तिवारी आदि शामिल रही।