फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बनबसा में नही हो रहा एमवी एक्ट का पालन

बनबसा में नही हो रहा एमवी एक्ट का पालन

Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में नही हो रहा एमवी एक्ट का पालन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
नेपाल सीमा पर बसे बनबसा में भी यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां बिना हेलमेट पहने बाइक दौड़ाने वालों के साथ ही ओवरलोडिंग करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। या कहें कि हेलमेट को बाइक पर लटकाना और बिना हेलमेट बाइक दौड़ाना शौक बन गया है। यह लोग पुलिस को देखते ही हेलमेट तो पहन लेते हैं, फिर आगे बढ़ते ही हेलमेट को बाइक पर लटका दिया जाता है। अलबत्ता पुलिस ऐसे वाहन चालकों का समय-समय पर चालान काटती भी है, बावजूद इसके कोई सुधार नजर नहीं आ रहा।

बृहस्पतिवार को भी नगर की सड़कों पर बिना हेलमेट पहने बाइक दौड़ाते हुए लोग काफी नजर आए। इसके अलावा एक बाइक पर तीन सवारी, बाइक पर हेलमेट लटकाकर जाने वाले भी दिखे। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने का सख्त नियम है। इस कारण बनबसा से नेपाल जाने वाले हेलमेट अपने साथ ले जाते हैं और नेपाल में हेलमेट पहनने हैं, लेकिन लौटते समय जैसे ही सीमा पार करते हैं, हेलमेट उतारकर बाइक पर लटका देते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष बनबसा पुलिस ने 1 जनवरी से 31 अक्तूबर तक 4923 लोगों चालान किए हैं। पिछले दस माह में पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1965 चालान किए हैं। इसके अलावा 20 वाहन सीज किए गए और 216 वाहन चालकों के कोर्ट के चालान किए गए हैं। ओवरलोड में 22 वाहनों के चालान हुए। बावजूद इसके यातायात नियमों की वाहन चालकों द्वारा जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट---
आए दिन सिर की चोट से मरने की खबरें मिलने के बाद भी लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस के जागरूकता अभियान का भी दोपहिया वाहन चालकों पर असर नहीं हो रहा है। पुलिस के पास बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। -राजन सिंह रौतेला, सीओ टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed