{"_id":"59a6fccf4f1c1bff268b4880","slug":"101504115919-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक नृत्य में प्राथमिक विद्यालय चामी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक नृत्य में प्राथमिक विद्यालय चामी प्रथम
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताएं हुई। बीडीओ पूरन सिंह रावत की अध्यक्षता और अर्जुननाथ, रामप्रसाद कालाकोटी व महेंद्र सिंह अधिकारी के संचालन में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भवानी टम्टा व बीईओ महावीर सिंह चौधरी ने किया।
प्राथमिक वर्ग की लोक नृत्य में प्राथमिक विद्यालय चामी प्रथम, सूरी द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रेगड़ूू प्रथम, जूनियर स्कूल इजड़ा द्वितीय रहा। हिंदी सुलेख में उषा बोहरा, नेहा, मनीषा, अंग्रेजी सुलेख में काव्या वर्मा, नेहा बोहरा, नेहा जोशी पहले तीन स्थान में रही। एकांकी में जूनियर स्कूल इजड़ा प्रथम रहा। समूह गान में इजड़ा ने पहला, जूनियर हाईस्कूल मिरतोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खेल समन्यवयक रमेश जोशी और सीआरसी समन्वयक डॉ.योगेश जोशी के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिताओं में प्रधानाचार्य रमेश राम, प्रकाश जोशी, बीडीसी सदस्य दीवान सिंह, महेश पांडेय, विनोद प्रकाश, पंकज कुमार, कल्पना जोशी, मंजू बाला, भगवती भट्ट, कैलाशनाथ गोस्वामी, प्रकाश गड़कोटी, मीना गोस्वामी आदि ने सहयोग किया।