{"_id":"5963c88d4f1c1b33608b45d5","slug":"101499711629-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों की निकासी गांव की ओर की तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों की निकासी गांव की ओर की तो होगा आंदोलन
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ चुंगी के समीप से राष्ट्रीय राजमार्ग की नालियों की निकासी गांवों की ओर किए जाने से बोहरागोठ व नायकगोठ के ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर एनएच की नालियों की निकासी गांव की ओर न करने की मांग की है। निकासी गांव की ओर किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान रेनू देवी के नेेतृत्व में तहसील पहुंचे बोहरागोठ व नायकगोठ के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच द्वारा नवनिर्मित नालियों के माध्यम से शहर के गंदे पानी की निकासी बोहरागोठ व नायकगोठ गांव ओर की जा रही है। गंदे पानी से गांव का वातावरण दूषित होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर पालिका ने नालियों की निकासी गांव की ओर करने का प्रयास किया था। कड़े विरोध के बाद पालिका को अपना निर्णय बदलना पड़ा था।
ग्रामीणों ने आगाह किया है कि एनएच द्वारा नालियों की निकासी गांव की ओर किया गया तो वह इसके विरोध में उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान जीत सिंह, योगेश कुमार, अशोक कुमार, ललित मोहन, नारायण राम, जॉनी, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।