फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youths shed sweat, created road.

युवाओं ने बहाया पसीना, बनाई सड़क

Thu, 11 Aug 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (थराली)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (थराली) Updated Thu, 11 Aug 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Youths shed sweat, created road.
थराली में चिड़िगा मल्ला के युवक मंगल दल सड़क का मलबा हटाते हुए। - फोटो : Amar Ujala

 सप्ताह भर विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी जब बंद सड़क को खोलने पर बात नहीं बनी तो तहसील के चिड़िंगा मल्ला गांव के युवाओं ने खुद गैंती, बेलचा और फावड़े उठाकर तीन घंटे तक पसीना बहाया और सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया। हालांकि नौ गांवों में से केवल 4 गांवों के लिए ही यातायात सुचारु हो पाया।

विज्ञापन


नवयुवक मंगल दल चिड़िंगा मल्ला ने गांव में बैठक कर बुधवार से सड़क खोलने का काम शुरू किया था। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे करीब अखोड़सारी और ग्वाई गदेरे में से पूरा मलबा हटा दिया गया। जिसके बाद चिड़िंगा मल्ला तक वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुरेशानंद ने बताया कि तहसील मुख्यालय से चिड़िंगा मल्ला, चिड़िंगा स्टेट, चिड़िंगा खालसा, अखोड़सारी, जौला, बुड़जौला, त्रिकोट, सेरा और विजयपुर के लिए पीएमजीएसवाई के तहत 9 किमी लंबा मोटर मार्ग है, लेकिन बारिश के चलते मोटर मार्ग अखोड़सारी और ग्वाई गदेरे में पिछले एक सप्ताह से बंद था। साथ ही चिंड़िगा मल्ला से जौला, बुड़जौला, त्रिकोट, सेरा और विजयपुर गांवों को जोड़ने के लिए भी कई जगह मार्ग पर बोल्डर और मलबा गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को प्रोत्साहन करने में उपाध्यक्ष हरीश राम, रमेश चन्द्र सती, प्रकाश राम, अजय पंवार, उमेश चन्द्र, मनोज जोशी, श्रीकांत, राकेश सिंह रावत, दर्शन् कुमार, गुडडू जोशी आदि का सहयोग रहा।


 विभाग के पास एक जेसीबी मशीन है। जो कुराड़ पार्था पर काम रही थी। जहां तक युवाओं ने सड़क खोली है उसके आगे विभाग की जेसीबी काम करेगी। जल्द पूरी सड़क को आवागमन के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।
बीएस रावत ईई पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed